शिवहर में ठाकुर विवाद को लेकर करणी सेना ने सांसद मनोज झा का फूंका पुतला, कहा ब्राह्मण के नाम पर कलंक है

शिवहर में ठाकुर विवाद को लेकर करणी सेना ने सांसद मनोज झा का फूंका पुतला, कहा ब्राह्मण के नाम पर कलंक है

SHEOHAR : आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा के द्वारा ठाकुरों के प्रति गलत बयान एवं गलत टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ में शिवहर राजपूत करणी सेना के द्वारा शिवहर जीरोमाइल चौक पर सांसद मनोज झा का पुतला दहन किया गया। 

राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष टाइगर राजेश कु0 सिंह ने कहा की ठाकुर का ब्राह्मण पूजनीय है। आज भी ब्राह्मण का मान सम्मान ठाकुर हीं कर रहा है। ब्राह्मण जाति के होकर मनोज झा ने ठाकुरों के बारे में जो बात कही है। वह कहीं  से अच्छा नहीं है। अगर इस तरह का बयान आता रहा तो  ठाकुरों  के द्वारा ब्राह्मण जाति का मान सम्मान करना छोड़ देगा। 

इस दौरान सांसद मनोज झा का पुतला दहन किया गया। साथ ही नारेबाजी करते हुए माफी मांगने की मांग की गयी। मौके पर करणी सेना जिला अध्यक्ष शिवहर टाइगर राजेश कुमार सिंह, बंटी सिंह चौहान, मिट्ठू सिंह, शनि सिंह,सुमन सिंह बजरंगी सिंह, रोशन सिंह, अरविंद सिंह, राणा प्रकाश सिंह, रामनिवास सिंह,सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। 

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 


न्यूज 4 नेशन  व्हाट्सएप चैनल :  https://whatsapp.com/channel/0029Va4DVE50rGiTiGWd5R0x