पटना पहुंचे ललन सिंह, आते ही कहा - एक अध्यक्ष का काम होता है जिंदादिल कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना, यह होना चाहिए

PATNA : जदयू के नए अध्यक्ष ललन सिंह पहुंच गए हैं। उनके पटना आने के आने से कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आ रहा था। पटना एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक हजारों की संख्या में जदयू के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर ललन सिंह के जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इस दौरान हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ उनके स्वागत के लिए लोग पहुंचे थे। वहीं इस शाही स्वागत को लेकर ललन सिंह भी नजर आए।
पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर कहा कि यह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के जिंदादिल कार्यकर्ताओं में उत्साह होना चाहिए। यह होना चाहिए और एक अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह को बनाए रखे। इस दौरान ललन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के अभिवादन को भी स्वीकार किया।
पूरे रास्ते पर पटे थे तोरण द्वार
ललन सिंह के पटना आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक पूरे रास्ते में सांसदों, विधायकों और समर्थकों द्वारा दर्जनों तोरण द्वार बनाए गए थे। वहीं वीमेंस कॉलेज एफओबी के पास ललन सिंह का बड़ा कटआउट लगाया गया था, उनसे साथ सीएम नीतीश कुमार का भी कटआउट लगाया गया था।