कर्नाटक के पैटर्न पर बिहार में बननी चाहिए राजद की सरकार- रघुवंश प्रसाद सिंह

PATNA :  कर्नाटक के घटनाक्रम से खुद से जोड़ कर राजद ने मांग की है कि बिहार में सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के कारण उसे भी सरकार बनाने का मौका दिया जाए। दरअसर राजद ने बाजपा की मौकापरस्त राजनीति पर हमला बोलने के लिए यह कटाक्ष किया है। राजद ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। इसे बचाने के लिए सभी गैरभाजपा दलों को एक मंच पर आना होगा। लोकतंत्र और संविधान बचाने के मुद्दे पर राजद 18 जून को देशव्यापी धरना देगा।

RJDS-GOVERNMENT-SHOULD-BE-FORMED-IN-BIHAR-ON-THE-PATTERN-OF-KARNATAKA----RAGHUVANSH2.jpg
राजद के राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को
मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर भाजपा ने कर्नाटक में सही किया है तो बिहार में भी इसी पैटर्न पर सरकार बननी चाहिए।  यानी बिहार में राजद की सरकार बननी चाहिए। नीतीश सरकार को भंग कर राजद की सरकार बनायी जाए। अगर कर्नाटक में सही नहीं हुआ है तो भाजपा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कर्नाटक में राज्‍यपाल ने बहुमत का अनादर किया है।

RJDS-GOVERNMENT-SHOULD-BE-FORMED-IN-BIHAR-ON-THE-PATTERN-OF-KARNATAKA----RAGHUVANSH3.jpg

भाजपा को बहुमत का आंकड़ा नहीं है फिर भी येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी गयी। भाजपा कैसे बहुमत साबित करेंगी, यह बताया नहीं गया है। जब कि कांग्रेस और जेडीएस को बहुमत के बाद भी सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे विपक्ष को एकसाथ आना होगा। यदि जरूरत पड़ी तो कुर्बानी भी देनी होगी। 
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार में राजद सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन सरकार बनाने का मौका नहीं दिया गया। जनता ने जिस भाजपा को चुनाव में नकार दिया था, आज वह सरकार में है। सुप्रीम कोर्ट के पांच न्‍यायाधीश न्याय के लिए प्रेस कांफ्रेस करते हैं। जस्टिस लोया के मामले को दबा दिया जाता है। यह सब क्‍या है ? देश में लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है। इसे बचाने की जिम्मेवारी विपक्ष पर है।