देश की आजादी 1977 में बताकर फंस गए सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार और तेजस्वी ने एक साथ किया हमला, कहा - इन्हें तो...

PATNA : बिहार के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अपने ही दिए गए बयान के कारण बुरी तरह फंस गए हैं। जिस तरह उन्होंने देश की आजादी का वर्ष 1947 की जगह 1977 में बताया था। उसके बाद अब उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक साथ जवाब दिया है। पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दोनों नेताओं ने सम्राट चौधरी के दिए गए बयान को लेकर हैरानी जाहिर की है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले तो ऐसे बयान को लेकर विश्वास भी नहीं कर पाए कि कोई ऐसा बयान कैसे दे सकता है। नीतीश कुमार ने कहा कि आजादी कब मिला यह उन्हें मालूम नहीं है। कुछ भी बोलते रहता है, इसलिए उनकी बातों को हम ध्यान नहीं देते हैं। इसलिए छोड़िए उनकी बातों को। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए। इस दौरान नीतीश कुमार ने फिर एक बार कहा कि इंडिया गठबंधन में वह किसी पद की लालसा नहीं रखते हैं।

तेजस्वी ने पूछा - 15 अगस्त को झंडा क्यों फहराते हैं

वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग कुछ भी बकवास करते हैं। 15 अगस्त को झंडा क्यों फहराते हैं। यह बात उन्हें बताना चाहिए कि 15 अगस्त को झंडा क्यों फहराते हैं। मुद्दे की बात नहीं करते हैं। सिर्फ इधर की बात उधर कर लोगों को कन्फ्यूज करना है। हम लोग पहले ही कहते आ रहे हैं कि यह लोग देश के संविधान को बदलना चाहते हैं। ऐसे बयान उस बात सही साबित करते हैं।