बिहार के ऊर्जा मंत्री के घर पर नहीं लगा है स्मार्ट मीटर, जनता को किया जा रहा परेशान, इस संगठन ने लगाया आरोप
PATNA : चारों तरफ स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता में आक्रोश फैल रहा है. बिहार एक गरीब राज्य है और यहां बिहार सरकार सबसे ज्यादा बिजली महंगा बेच रही है. पुलिस प्रशासन का भय दिखा कर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. जबकि बिजली मंत्री विजेंद्र यादव के सरकारी आवास पर स्वयं स्मार्ट मीटर लगा हुआ नहीं है. अब राष्ट्रीय महा परिवर्तन मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा इसके तहत बहुत ही जल्द आंदोलन चलाया जाएगा। उक्त बातें सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महा परिवर्तन मोर्चा के संयोजक ओमप्रकाश यादव जी ने कहा, राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के निहाल अख्तर ने प्रिपेड मीटर को जनहित में कुठार घात बताया.
जिसका संचालन भाकपा नेता शंभू शरण प्रसाद ने किया, जिला कार्यकारिणी सदस्य देवरत्न प्रसाद ने सरकार से जनहित में प्रीपेड मीटर वापस लेने की मांग की. इस अवसर पर कांग्रेस के परवेज अहमद, अभय जायसवाल,शमीम अख्तर. राजद से बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, उमेश पंडित, मीरा यादव,मुन्ना जायसवाल, पूर्व पार्षद शिव मेहता,प्रोफेसर इकबाल अहमद. भाकपा से मंगल पासवान, उदयन राय. फॉरवर्ड ब्लॉक से अनिल शर्मा. AISF के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कुंदन कुमार और जिला कार्यकारिणी सदस्य आशीष कुमार बरनवाल. जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम शाह, राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी से शशि गुप्ता, संतोष कुशवाहा, जितेंद्र यादव,मनीष यादव. हमारा सहारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सानंद. किसान पार्टी के जयलाल कुशवाहा. जन जागरण पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजकुमार आजाद ने किया।
सभा को संबोधित करने वालो में कांग्रेस के अरविंद कुमार, डॉक्टर विनोद अवस्थी. राजद के रतन कुमार यादव,भाकपा के केसरी कुमार. भवदीय शंभू शरण प्रसाद, सीपीआई पटना साहिब अंचल सचिव शामिल रहे