तेजस्वी ने ड्राइवर बन चलाई राहुल गांधी की जीप तो डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कसा तंज, बताया - सियासी नौटंकीबाज

PATNA: बिहार की सियासत इन दिनों गरमाई हुई। सीएम नीतीश के दल बदलने के बाद से ही राज्य में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया। वहीं सीएम नीतीश के पाला बदलने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार बिहार में आयोजित किसी जनसभा में शामिल हुए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत बिहार में हैं। बिहार के सासाराम में आज उन्होंने जनसभा का आयोजन किया। जहां उनका साथ देने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं। वहीं राहुल गांधी के यात्रा में तेजस्वी यादव के शामिल होने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने निशाना साधा है। 

उन्होंने कहा है कि, फोर व्हीलर और हवाई जहाज में घूमने वाले लोगों को किसानों के बीच जाकर उनकी स्थिति का भी आकलन करना चाहिए। किसानों के दर्द को समझने की कोशिश भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, पीएम लगातार किसानों के उथान के लिए काम कर रहे हैं।  

वहीं राहुल-तेजस्वी पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि, बिहार के किसानों को बर्बाद करने का काम विपक्ष ने किया है और जब चुनाव का समय आता है तब यह लोग तरह-तरह की नौटंकी करते हैं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके सभा से महागठबंधन के नेता दूर हो रहे हैं उनके पास कोई वीजन नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानो की आय को दुगुनी करने का काम कर रहे है।

गौरतलब हो कि, सासाराम में तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जनसभा कर रहे हैं। इस दौरान बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने तो पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम के पास प्रियंका चोपड़ा से मिलने का समय है, लेकिन देश के अन्नदता किसानों से मिलने का नहीं है। वहीं तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि साल 2024 में वह भाजपा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे।