राजभवन और केके पाठक बीच टकराव बढ़ा, शिक्षा विभाग ने कुलपति और कुलसचिवों के वेतन पर फिर से लगाई रोक, 20 मार्च को गवर्नर ने बुलाई बैठक

पटनाः राजभवन और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक में विवाद गहराता जा रहा है. दरअसल 15 मार्च को शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई थी , जिसमें कोई नहीं पहुंचा तो शिक्षा विभाग ने ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों के वेतन रोक दिया है।. इतना हीं नहीं केके पाठक के विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों के बैंक खातों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है

शिक्षा विभाग कार्रवाई से हड़कंप

15 मार्च  को विभाग द्वारा आयोजित बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों शामिल नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. बता दे राजभवन ने कुलपति समेत विश्वविद्याय के अन्य पदाधिकारियों को बिना उसकी अनुमति के हेडक्वार्टर नहीं छोडने का निर्देश दिया था.शिक्षा विभाग के इस कदम के बाद राजभवन और शिक्षा विभाग में तल्खी बढ़ गई है.  

राजभवन ने 20 मार्च को बुलाई बैठक

वहीं राजभवन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए 20 मार्च को  सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. यहीं नहीं बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक और अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है.

चौथी बार शिक्षा विभाग ने बुलाई थी बैठक

सबसे पहले भी शिक्षा विभाग ने 28 फरवरी को बैठक बुलाई थी. आर्यभट्ट विवि के रजिस्टार ने राजभवन से बैठक में शामिल होने को लेकर मार्गदर्शन मांगा तो राजभवन ने बिना उसकी अनुमति के बैठक में भाग लेने पर मनाही कर दी. इस तरह केके पाठक ने से चार बार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों-कुलसचिवों की बैठक बुलाई, लेकिन राजभवन की ओर से इस बैठक में शामिल होने से कुलपति और अन्य यूनिवर्सिटी पदाधिकारियों को रोक दिया गया. जिसके कारण एसीएस केके पाठक की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोई नहीं आ रहा है .शिक्षा विभाग की ओर से विश्वविद्यायों में लंबित परीक्षा की समीक्षा के लिए कुलपतियों, कुल सचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें सूबे के किसी किसी भी विश्वविद्यालयों के कुलपति और पदाधिकारियों ने शिरकत नहीं किया.

केके पाठक को भी बैठक के लिए राजभवन ने बुलाया

राजभवन और शिक्षा विभाग के बीच टकराव के बीच अब 20 मार्च को राजभवन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. अब देखना होगा कि केके पाठक के शिक्षा विभाग और राजभवन में टकराव कब खत्म होगा.