औरंगाबाद में आपसी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, एक महिला सहित 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी, इलाके में फैली सनसनी...

AURANGABAD: औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। जिसमें दो सगे भाई को गोली लग गई। वहीं इस घटना में एक महिला समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
दरअसल, घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के निमा बाजिद गाव का है। घायल अमरेश कुमार पासवान ने बताया कि गांव के ही नागेंद्र पासवान के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चल रही थी। इसी दौरान आज नागेंद्र कुमार पासवान ने अपने खेत की जुताई करने गए, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा तथा गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें दो सगे भाई को गोली लग गई और एक महिला समेत 6 लोग खून से लहू लुहान हो गए हैं।
इस दौरान गोलियों की तड़डाहट से पूरा गांव गूंज उठा। इधर आनन फानन में सभी घायलों की इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।