कटिहार में पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी से हुई बहस के बाद लगा ली फांसी...

KATIHAR: बिहार के कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज मे एक दुखद घटना सामने आया है। जहां दीपक ठाकुर नामक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जिसमें मृतक की पत्नी के साथ चल रहे तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना अध्यक्ष पंकज आनंद अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, दीपक ठाकुर और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।
लोगों ने बताया कि मृतक के घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिससे वो तनाव में रहता था। आत्महत्या से पहले भी दीपक ठाकुर अपनी पत्नी से फ़ोन में पति-पत्नी के बीच जोरदार विवाद हुआ था। जिसके बाद ठाकुर ने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कटिहार से श्याम की रिपोर्ट