पति से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: नवादा से विवाहिता की आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि जिले के नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मिली जानकारी अनुसार मृतका की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट किया करता था। जिसके बाद महिला अपने मायके चली गई। लेकिन उसका पति ‌अक्सर फोन कर उसे धमकी देता था। जिससे तंग आकर सोमवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

 बता कि, मृतका महिला की पहचान आमीपुर गांव निवासी संजय चौहान की पत्नी बड़कानी देवी के रूप में किया गया। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।