राष्ट्रीय ध्वज से सिलाई मशीन की सफाई करते वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्जी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर. में तिरंगे का अपमान में पुलिस ने एक दर्जी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खडडा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव निवासी नवाजे शरीफ के रूप में हुई है। आरोप है कि दर्जी राष्ट्रीय ध्वज से अपनी सिलाई मशीन की सफाई कर रहा था। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगे। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

कुशीनगर जनपद के खडडा थाना क्षेत्र के लखुआ लखुई गांव का रहने वाला नवाजे शरीफ पेशे से दर्जी है। गुरूवार को राष्ट्र ध्वज का अपमान करते हुए तिरंगा झंडे से अपने सिलाई मशीन की सफाई कर रहा था। इसे देख किसी ने मोबाइल फोन से इसका विडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह विडियो तेजी से वायरल होने लगा।

इसकी जानकारी होते ही कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों का फोन खडडा पुलिस के पास पहुंचने लगा। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान संतोष कुमार की तहरीर पर नवाजे शरीफ के विरुद्ध राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। खडडा थाने के एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने के आरोपी नवाजे शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।