भागलपुर में संदिग्ध परिस्थिति युवक की हुई मौत, परिजनों ने रहस्यमय तरीके से हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी विनोद पासवान के बेटे कार्तिक पासवान के रूप में हुई है। मृतक युवक की उम्र लगभग 23 साल बताई जा रही है।

इस मामले को लेकर मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटे पास के ही चौपाल पर खेलने गया हुआ था। लेकिन काफी देर नहीं लौटने पर जब परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। तब मां ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।

वहीं स्थानीय ग्रामीण अरविंद पासवान की पत्नी ने बताया कि कार्तिक अचेत अवस्था में उनके घर के पास गिरा हुआ है। खबर मिलते ही परिजन वहां पहुंचे और कार्तिक को लेकर वापस घर आए। परिजनों ने यह आरोप लगाया है कि कार्तिक रहस्यमय तरीके से हत्या की गई है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर थाना प्रभारी रंजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर घटना स्थल का जायजा लिया। घटना के बाद मृतक के घर वालों के फर्ज बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। जबकि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट