भागलपुर में अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

BHAGALPUR : भागलपुर पुलिस जिला नवगछिया के परबत्ता थाना अंतर्गत एनएच 80 पर विक्रमशिला सेतु मार्ग के गरैया चौक के समीप अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौके ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है की स्कूटी पर दो युवक सवार थे। जो  भागलपुर से चल कर अपने घर लौट रहे थे। युवक की पहचान नवगछिया निवासी राजेश कुमार साह, जो उमाशंकर कुमार का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परबत्ता  थाना की पुलिस ने आनन फानन  में दोनों युवक को अस्पताल पहुंचाया। वही दूसरी तरफ कंटेनर व स्कूटी को जप्त कर परबत्ता थाना लाया। हालाँकि कंटेनर चालक भागने में सफल रहा। 

मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के क्रम में ही आयुष की सांस चलनी बंद हो रही थी। जिसके  बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने भी उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीँ विशाल को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से मायागंज बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हालाँकि विशाल की स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आयुष के पिताजी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी एक बहन है जो बार-बार बेहोश हो जा रही है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट