IPL 2026: IPL 2026 का आगाज, आज RCB vs SRH के बीच अहम मुकाबला, कोहली और ईशान पर रहेंगी नजरें

IPL 2026: आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो रहा है। ओपनिंग मुकाबले में विराट कोहली और ईशान किशन आमने सामने होंगे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले मैच में जीत के इरादे से उतरेगी।

RCB vs SRH- फोटो : social media

IPL 2026:  इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज से हो रही है। ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लंबे समय बाद मैदान पर उतरेंगे। वहीं ईशान किशन के लिए यह मैच कप्तान के रूप में बड़ी परीक्षा है, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल हैं।

हेड-टू-हेड मुकाबला

दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें SRH ने 14 और RCB ने 11 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। टीम की बात करें तो दोनों ही टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं। हैदराबाद में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी पिछले सीजन से ही विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है। पावरप्ले में तेज शुरुआत SRH की सबसे बड़ी ताकत है।

RCB की नजर बदले पर

पिछले सीजन में SRH ने RCB के खिलाफ 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था और मैच 42 रन से जीता था। हालांकि बाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार खिताब अपने नाम किया। इस बार टीम बदला लेने के इरादे से उतरेगी। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB की टीम संतुलित दिख रही है। टीम में फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं, हालांकि जोश हेज़लवुड की गैरमौजूदगी टीम को खल सकती है।

संभावित प्लेइंग इलेवन

RCB- फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी

SRH- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ब्रायडन कार्स। एक तरफ SRH का विस्फोटक टॉप ऑर्डर, तो दूसरी तरफ संतुलित और आत्मविश्वास से भरी RCB ऐसे में IPL 2026 का ओपनिंग मैच रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।