RCB VS SRH IPL 2026: RCB की जीत का हीरो बने कोहली, SRH को पहले मैच में दी शिकस्त

RCB VS SRH IPL 2026: आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। मैच में विराट कोहली ने 69 रन की शानदार पारी खेली।

RCB ने जीत से की शुरुआत- फोटो : social media

RCB VS SRH IPL 2026: RCB ने IPL 2026 के पहले मैच में SRH को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की।पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 201 रन बनाए और 9 विकेट खोए। इसके जवाब में बेंगलुरु ने बहुत तेज खेल दिखाते हुए सिर्फ 15.4 ओवर में 203 रन बनाकर मैच जीत लिया। आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने सिर्फ 9 रन पर अपना पहला विकेट खो दिया, जब फिल सॉल्ट आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मिलकर शानदार साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं कोहली ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

कोहली और टिम डेविड ने संभाली पारी

इसके बाद रजत पाटीदार ने भी तेज पारी खेली और 12 गेंदों में 31 रन बनाए। हालांकि, उनके आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर जितेश शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। एक समय पर लगातार दो विकेट गिरने से मैच थोड़ा धीमा हुआ, लेकिन तब तक आरसीबी मजबूत स्थिति में आ चुकी थी। टीम को जीत के लिए बहुत कम रन चाहिए थे। अंत में कोहली और टिम डेविड ने मिलकर टीम को आसानी से जीत दिला दी। दोनों ने मिलकर 40 रन की साझेदारी की और मैच खत्म कर दिया। हैदराबाद की तरफ से डेवोन पेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इस तरह आरसीबी ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की और अपने इरादे साफ कर दिए।