IPS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 32 आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर आईपीएस अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इस बार 32 आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। डीजीपी मुख्यालय से अटैच डॉ. प्रीतिंदर सिंह को डीआईजी, पीएसी मध्य जोन बनाया गया है, जबकि अलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल की जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य तबादले
डॉ. प्रीतिंदर सिंह - डीजीपी मुख्यालय से अटैच होकर डीआईजी, पीएसी मध्य जोन।
आलोक कुमार - सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल।
अपर्णा कुमार - डीआईजी, मानवाधिकार, लखनऊ।
अशोक कुमार - एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर।
एलवी एंटोनी देव कुमार - एडीजी, रूल्स एंड मैनुअल, लखनऊ।
अतुल शर्मा - डीआईजी, पीएसी कानपुर अनुभाग।
शैलेंद्र कुमार राय - एसपी, लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ।
देवेंद्र कुमार - अपर पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर।
आयुष श्रीवास्तव - अपर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर।
बजरंगबली - सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर।
दिनेश यादव - सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद।
अजय प्रताप - सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र।
नेपाल सिंह - सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर।
कमलेश बहादुर - सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली।
राकेश कुमार सिंह - सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी।
लाल भरत कुमार पाल - सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, नोएडा।
अनिल कुमार यादव - डीसीपी, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट।
रोहित मिश्रा - एसपी, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ।
शिवराम यादव - एसपी, पीटीएस मेरठ।
दीपेंद्र नाथ चौधरी - डीसीपी, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट।
प्रमोशन के बाद नई तैनाती
हेमंत कुटियाल - डीआईजी, एसएसएफ लखनऊ।
शालिनी - डीआईजी, पीएसी मुरादाबाद।
स्वप्निल ममगाई - डीआईजी, पीएसी मेरठ।
डी प्रदीप कुमार - पुलिस महानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव, पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ।
अरुण कुमार श्रीवास्तव - डीआईजी, पीएसी अयोध्या अनुभाग।
सूर्यकांत त्रिपाठी - डीआईजी, फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ।
विकास कुमार वैद्य - डीआईजी, स्थापना, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।
राजेश कुमार सक्सेना - डीआईजी, पीटीएस सुल्तानपुर।
सुनीता सिंह - डीआईजी, पीएसी मुख्यालय लखनऊ।
कमला प्रसाद यादव - डीआईजी, एंटी करप्शन लखनऊ।
तेज़ स्वरूप सिंह - डीआईजी, कार्मिक, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।
हृदयेश कुमार - डीआईजी, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ।
यह सभी आईपीएस अफसर अपनी नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिस विभाग के सुधार और कार्यकुशलता में अहम योगदान देंगे।