बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BHOJPUR CRIME - पंखे से लटकता मिला सिविल इंजीनियर का शव, अहमदाबाद की कंपनी में करता था जॉब, दुर्गा पूजा की छुट्टियों में आया था घर

civil engineer SUICIDE IN ARA

ARA - दुर्गा पूजा की छुट्टियों में अपने घर आए एक सिविल इंजीनियर का शव उसके कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी विंकटेश चौधरी का 24 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार चौधरी के रूप में की गई है। 

परिवार के लोगों ने बताया शिवम अहमदाबाद में प्राइवेट कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। दुर्गा पूजा के लिए 9 अक्टूबर को अहमदाबाद से वापस गांव लौटा था। शनिवार को कुछ लोग घर से बाहर बाजार गए थे और कुछ लोग अपने काम में व्यस्त थे। इसी बीच वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया।

 काफी देर बीत जाने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उसे बुलाने गए, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था। सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन किसी पर आरोप नहीं लगाया है। 

मृतक की मौत आत्महत्या है या किसी ने उसकी हत्या की गई है, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।



Editor's Picks