बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BHOJPUR CRIME - शादी को छह महीने भी नहीं हुए ससुराल में नवविवाहिता की गला घोंटकर हुई हत्या, दूल्हे ने की थी पांच लाख की डिमांड

DOWRY MURDER IN BHOJPUR


ARRAH - जिले में लगातार दहेज को लेकर हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। एक बार फिर यहां नवविवाहिता को दहेज के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। मृतका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव मंटू पासवान की 19 वर्षीय पत्नी गुड़िया कुमारी है। हत्या के बाद ससुराल से पूरा परिवार फरार है। वहीं मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मामला आरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महूली गांव से जुड़ा है। गुड़िया के चचेरे भाई गोपाल पासवान ने बताया कि इसी साल 24 अप्रैल को धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी व उसके चाचा ओम प्रकाश पासवान ने अपनी बेटी गुड़िया कुमारी की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी मन पासवान के बेटे मंटू पासवान से की थी। शादी में पांच लाख रुपए देने की मांग की गई थी। शादी के समय उन्होंने दहेज में एक बाइक, दो लाख रुपए और गहने दिए थे। नगद कम दी थी।

दहेज के बाकी पैसे के लिए गुड़िया को किया जाता था प्रताड़ित

जितने कम पैसे दिए थे शादी के बाद पति और ससुराल वालों देने का दबाव डाला। कहने लगे जाओ अपने मायके से पैसे लेकर आओ। उसे प्रताड़ित किया जाता था। पैसे नहीं मिलने के कारण ससुराल वालों ने कुछ दिन पहले मायके भेज दिया था। बाद में वे लोग आए और उसे ले गए।

सोमवार को मिली मौत की सूचना

इसी बीच उसके ससुर मन पासवान ने फोन कर सूचना दी कि उसकी मौत हो गई है। ससुराल महुली गांव पहुंचे तो देखा कि शव ऑटो में पड़ा है और ससुराल के सभी लोग फरार हैं। इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में कराया।

पति सहित ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

वहीं दूसरी तरफ मृतका के चचेरे भाई गोपाल पासवान ने उसके पति मंटू पासवान, ससुर मन पासवान, सास और ससुराल के अन्य लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन व एक भाई में बड़ी थी। उसके परिवार में दो बहन खुशी कुमारी, पूजा कुमारी व एक भाई शंकर पासवान है। मां निंता देवी की मौत 2015 में बीमारी के कारण हुई थी।



Editor's Picks