बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़हरा विधानसभा के बबुरा और एकौना में सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए जदयू नेता छोटू सिंह, कहा विकास का कोई कसर नहीं छोडूंगा

छोटू सिंह ने किया पूजा अर्चना

ARA : दशहरा के अवसर पर 11 और 12 अक्टूबर को बड़हरा विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश जद यू महासचिव और बिहार नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने बड़हरा विधानसभा के अंतर्गत बबुरा पंचायत में देवी मां का दर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का ही देन है कि आज इस बबुरा में हमारे माताएं बहने निर्भीक होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रही है। 

आज मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाया है जिसमें साइकिल योजना से लेकर, नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था हो या सुरक्षा की व्यवस्था हो। सभी जगह नौकरी देकर उसके अंदर आत्मनिर्भरता का बोध दिलाया है। जिससे आज महिलाएं हवाई जहाज हो रेल हो या यातायात हो निर्भीक होकर चलाने का काम कर रही है। आज मुख्यमंत्री का देन है कि बिहार में 24 घंटा रात हो या दिन हो कहीं भी आया जाया जा सकता है। किसी तरह का भय नहीं है। आज मुख्यमंत्री ने बिहार का चौमुखी विकास करके एक नया आयाम दिया है। उन्होंने देवी मां से कामना किया की मुख्यमंत्री को ऐसा ताकत दे ताकि बिहार का और अधिक से अधिक विकास के पथ पर ले जाने की साहस प्रदान करें। यहां बाढ़ ग्रस्त होते हुए भी इन लोगों में देवी मां के पूजा के प्रति जो आकर्षण दिखाया, यह काफी सराहनीय है।

दूसरे दिन बड़हरा विधानसभा का दौरा करते हुए देवी मां का दर्शन करते हुए छोटू सिंह इकोना में मूर्ति पूजा में शामिल हुए और रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को रिबन काट करके उद्घाटन किया। जितने भी सदस्य आयोजक मंडली में हैं सबों को साल देकर सम्मानित किया। इकौना में भी महिलाएं एवं पुरुषों में काफी जन सैलाब सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए उमड़ा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे लगा ही नहीं यहां कुछ दिन पहले बाढ़ आया था। आप लोगों का मेहनत मशक्कत के कारण इस क्षेत्र का कायाकल्प हुआ और इस कायाकल्प को और सुसज्जित करने के लिए हमें जो भी कुर्बानियां देनी होगी मैं देने को तैयार हूं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने सहयोग किया। 

इसके लिए छोटू सिंह धन्यवाद दिया और कहा की बड़हरा विधानसभा का प्रभारी होने के नाते चौमुखी विकास करने का कोई कसर नहीं छोडूंगा। खासकर कहा कि इसी माटी में मेरा जन्म हुआ है। मैं इस माटी को काफी ऊंचाइयों तक ले जाऊंगा। इस कार्यक्रम में पटना से चलकर आए बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद ने भी यहां के लोगों को खुशहाल जीवन और शिक्षित होने की कामना किया। साथ ही साथ जदयू नेता अमर सिंह, पंकज पटेल, उद्योगपति विनय सिंह, दीपक अग्रवाल ,राहुल बाबा के साथ-साथ जिला प्रशासन के अपर पुलिस अधीक्षक ,थाना अध्यक्ष, सहायक थाना अध्यक्ष के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Editor's Picks