बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR CRIME NEWS : बेतिया में नहर में उपलाता मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

अज्ञात महिला का मिला शव

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट मिथौली बड़ी नहर में एक अज्ञात महिला का शव पानी में उपलाते दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बैरिया थानाध्यक्ष को दे दी। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

मामला खुदकुशी है या हत्या का है, ये जांच का विषय है। हालाँकि सूचना पर तत्काल बैरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को निकालने का प्रयास कर रही है। वही दबी जुबान से महिला के शव के साथ एक बच्ची का शव भी उसके साथ बंधे होने की चर्चा है। 

फिलहाल चर्चाओ का बाजार गर्म है। अब शव निकलने के बाद ही पता चल पायेगा की महिला का शव ही है या उसके साथ बच्ची का भी शव है। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है।

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट  

Editor's Picks