बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिन्दू स्वाभिमान यात्रा में अकेले पड़े बीजेपी के 'फायर ब्रांड' नेता गिरिराज सिंह, भाजपा ने झाड़ा पल्ला, जदयू बोली-मुसलमानों पर होगा बुरा असर

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर से 18 अक्टूबर को हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत करने वाले है। लेकिन इस यात्रा में वे अकेले पड़ गए है। बीजेपी और जदयू ने इस यात्रा से पल्ला झाड लिया है।

अकेले पड़े केंद्रीय मन्त्री

BHAGALPUR : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भागलपुर से 18 अक्टूबर को हिन्दू स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत करने वाले है। यह यात्रा सूबे के भागलपुर और सीमांचल के कई जिले में होगी। 22 अक्टूबर को इस यात्रा का किशनगंज में समापन हो जायेगा। इस यात्रा को लेकर बिहार के सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। एनडीए में भाजपा की सहयोगी जदयू भी इस यात्रा पर गिरिराज सिंह के साथ नजर नहीं आ रही है। 

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने केंद्रीय मंत्री के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे हैं जबकि हिंदुस्तान हिंदू का है और सभी हिंदू सजग हैं। सभी हिंदू को अपने को हिंदू कहने में कोई दोष नहीं है। हिंदुस्तान के अंदर सिर्फ मुसलमान ही नहीं है कई जातियां हैं। उन जातियों को बुरा लगेगा। अगर मुसलमान और अन्य जातियां स्वाभिमान यात्रा निकालने लगे तो भगदड़ मच जाएगा, यह ठीक नहीं है। 

उन्होंने कहा कि वह बेगूसराय से सांसद हैं वहां से उन्हें यात्रा निकालनी चाहिए। इस यात्रा से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। हिंदू खुद स्वाभिमानी है। मुसलमान पर इसका बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह गिरिराज सिंह ही है कोई आसमान सिंह तो नहीं है। मुख्यमंत्री से उनका कद कभी भी ऊंचा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री देश में सबसे बेदाग छवि के मुख्यमंत्री हैं। हमलोग को इस तरह की यात्रा के लिए फुर्सत नहीं है।

वहीँ भारतीय जनता पार्टी पहले ही गिरिराज सिंह के हिन्दू स्वाभिमान यात्रा से पल्ला झाड़ चुकी है। उन्होंने कहा की उनकी यात्रा भाजपा और पार्टी की नहीं है और इस पर मैं कोई कमेंट नहीं करूंगा। इसके साथ यह भी कहा कि गिरिराज सिंह की यात्रा से नीतीश कुमार की सेक्युलर इमेज को कोई खतरा नहीं है। नीतीश की सेक्युलर इमेज के साथ दिलीप जायसवाल साथ खड़े हैं बिल्कुल यहां किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जायसवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास और इस देश को आगे बढ़ाने का काम करती है।

भागलपुर से बालमुकुन्द के साथ ऋतिक की रिपोर्ट  

Editor's Picks