Soil Collapse: सुबह सुबह हुआ बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 5 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप

Soil Collapse: तालाब में मिट्टी धंसने से 8 लोग हादसे के शिकार हो गए। जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मिट्टी धंसने से 5 की मौत
5 लोगों की दर्दनाक मौत- फोटो : social media

Soil Collapse:  बिहार के पड़ोसी राज्य यूपी से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। पूरा मामला यूपी के कौशांबी का है। बताया जा रहा है कि तालाब में मिट्टी धंसने से 8 लोग हादसे के शिकार हो गए। जिसमें से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हालत गंभीर है। 

पांच लोगों की मौत

दरअसल, मामला जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव का है। मिली जानकारी अनुसार तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। जिसकी चपेट में आकर गांव के आठ लोग दब गए। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया और जल्द ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

मिट्टी धंसने से हुआ हादसा

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को मिट्टी से बाहर निकाला गया और तत्काल एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने 35 वर्षीय ममता (पत्नी अवधेश), 35 वर्षीय ललिता देवी (पत्नी राजेश), 13 वर्षीय उमा देवी, 15 वर्षीय खुशी (पुत्री फूलचंद्र) और 70 वर्षीय कछहरी देवी (पत्नी स्वर्गीय छोटेलाल) को मृत घोषित कर दिया।

Nsmch

इलाके में मचा कोहराम 

वहीं, 40 वर्षीय मैना देवी (पत्नी राजू), 16 वर्षीय सपना (पुत्री भारत) और 35 वर्षीय आक्रोश कुमार (पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल) का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है, पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Editor's Picks