Firecracker Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, तीन की दर्दनाक मौत, शव के चिथड़े उड़े, बड़ी साजिश की आशंका

Firecracker Factory Explosion: बताया जा रहा है कि हादसा ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में स्थित एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में सुबह करीब छह बजे हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसमान में ऊंचाई तक धुएं का गुबार देखा गया।

 firecracker factory
Massive explosion in a firecracker factory - फोटो : प्रतीकात्मक

Firecracker Factory Explosion: यूपी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। इस घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। विस्फोट इतना भयंकर था कि शवों को चिथड़े उड़ गए। पूरा मामला सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र का है। जहां शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज आसपास के कई गांवों तक सुनाई दी। जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। 

तीन लोगों की दर्दनाक मौत

गुस्साए ग्रामीणों ने साजिश के तहत धमाका किए जाने का आरोप लगाते हुए देवबंद-मुजफ्फरनगर राज्यमार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों का घेराव कर लिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रशासन ने फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है।

शवों के उड़े चिथड़े

बताया जा रहा है कि हादसा ग्राम जड़ौदा जट के जंगल में स्थित एक पुरानी पटाखा फैक्ट्री में सुबह करीब छह बजे हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसमान में ऊंचाई तक धुएं का गुबार देखा गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि फैक्ट्री परिसर में कई लोगों के शरीर के चिथड़े बिखरे पड़े थे। ग्रामीणों ने फैक्ट्री में काम कर रहे कुछ गैर-पक्षीय लोगों पर संदेह जताया है जो धमाके के समय सुरक्षित पाए गए। गुस्साए ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि धमाका किसी गहरी साजिश के तहत किया गया है।

Nsmch

आक्रोशित लोगों का हंगामा 

जानकारी अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी जल्द नहीं पकड़े गए या उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्वयं कानून अपने हाथ में ले सकते हैं। डीएम और एसएसपी मौके पर डटे हुए हैं और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने फिलहाल तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि घटना में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।