Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार, बड़ी स्तर पर कार्रवाई
Ara Railway Station:आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत तीन मोबाइल चोर गिरफ्तार। जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई।
Ara Railway Station: आरा में जीआरपी आरा और सीआईबी दानापुर की ओर से संयुक्त रूप से चलाए गए “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुसार, आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 के उत्तर स्थित मालगोदाम क्षेत्र में तीन व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। जब सुरक्षाबल उनकी ओर बढ़े तो वे भागने लगे। तत्पश्चात बल ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में पहले व्यक्ति ने अपना नाम किशुन माली, निवासी चौसा (बक्सर) बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन और एक ब्लेड का टुकड़ा बरामद हुआ। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मुराद खान, निवासी चकवा धनगाई, जिला भोजपुर बताया, जिसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया गया। तीसरे व्यक्ति संतोष कुमार मंडल, निवासी लखनपुर, थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर के पास से भी एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, किशुन माली और मुराद खान पूर्व में भी यात्रियों के सामान और रेल संपत्ति की चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। तीनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए जीआरपी आरा को सौंप दिया गया है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट