Bihar News: भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में पुलिस को थी तलाश

Bihar News: बिहार के भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कई मामलों में फरार था और पुलिस को इसकी तलाश थी।

भोजपुर पुलिस
इनामी अपराधी गिरफ्तार - फोटो : social media

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस अपराधी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। 

भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

दरअसल, भोजपुर जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने 25000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों के द्वारा कई कांडों में फरार चल रहे 25000 के इनामी अपराधी मंटू राय को गिरफ्तार कर लिया है।

25 हजार का इनामी गिरफ्तार 

इसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जमीरा गांव से की गई है। गिरफ्तार कुख्यात इनामी अपराधी मंटू राय पिता राजेंद्र राय जंमिरा थाना रामू ऑफिशियल का निवासी बताया जा रहा है। इस संदर्भ में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। कई कांडों में फरार चल रहे इस अपराधी के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने 25000 का इनाम घोषित किया था। जिसकी गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार अपराधी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। 

आरा से आशीष की रिपोर्ट