Ara Crime: आरा के क्लीनिक में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, ग्रामीण चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Ara Crime: आरा जिले के अखगांव बाजार स्थित क्लीनिक में जांच कराने गई महिला की मौत पर ग्रामीण डॉक्टर पर गंभीर आरोप। परिजनों ने चिकित्सा लापरवाही का आरोप लगाया।

Ara Crime: आरा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अखगांव बाजार स्थित क्लीनिक में चेकअप कराने गई महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। परिजन की तरफ से ग्रामीण चिकित्सक पर ही इलाज में लापरवाही बरतने के कारण महिला की मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रंजन राम की 25 वर्षीया पत्नी सोनी देवी है। इधर मृतका की बहन रिंकी देवी ने बताया कि उसकी बहन सोनी देवी के शादी के आठ बीत जाने के बाद भी उसे बच्चा नहीं हो रहा था। जिसके कारण वह मंगलवार को उसे अखगांव बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक निर्मल डॉक्टर के पास उसका चेकअप कराने के लिए गई थी। जिसके बाद वहां मौजूद निर्मल डॉक्टर ने उसे कमरे में ले जाकर कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। डॉक्टर ने महिला को करीब छह सुइयां दी।
महिला के बच्चेदानी में हाथ लगाया
निर्मल डॉक्टर ने महिला के बच्चेदानी में हाथ भी लगाया गया। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसकी हालत गंभीर हो जाने के बाद उन्होंने ही आरा स्थित निजी अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद वे लोग उसे आरा स्थिति की अस्पताल ले आए। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखकर पटना रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद परिजनों से पटना ले ही जा रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
मौत के बाद परिजन उसके शव वापस संदेश थाना ले गए। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतका की बहन रिंकी देवी ने अखगांव बाजार स्थित ग्रामीण चिकित्सक निर्मल डॉक्टर पर इलाज लापरवाही बरतने एवं बच्चेदानी में हाथ लगाने के कारण अपनी बहन की मौत होने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भोजपुर आरा से आशीष कुमार की रिपोर्ट