Bihar accident - सड़क हादसे में इंजीनियरिंग कॉलेज के लेक्चरर की मौत, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
Bihar accident - सड़क हादसे में पटना के इंजीनियरिंग कॉलेज के लेक्चरर की मौत हो गई। उनका कार पेड़ से टकरा गई थी।

Patna - नानी के घर शादी समारोह से लौटने के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के लेक्चरर की मौत हो गई। बताया गया कि उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई थी। हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।
घटना भोजपुर जिले के बड़हरा के बखोरापुर मंदिर के पास की है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घटनास्थल पर ही कार सवार लेक्चरर की मौत हो गई। मृतक रौशन प्रताप सिंह(26) पटना के मनेर का रहने वाला था। बिहटा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यरत था। परिजन ने बताया कि ननिहाल से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। रास्ते में गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
वहीं जिले में हुई एक और घटना में एक महिला की मौत हो गई। घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव की है। जहां देर रात तेज रफ्तार वाहन ने महिला को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रोड क्रॉस करते समय हादसा हुआ है। मृतका की पहचान रामायण राम की पत्नी दौलतो देवी(50) के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया कि दौलतो देवी शौच करने बधार गई थी।