Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह को मिला सेब का चुनाव चिन्ह, बोले—अब जनता चेहरा देखकर देगी वोट

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह को चुनाव आयोग ने उनका चुनाव चिन्ह सेब प्रदान किया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह को म
सेब चुनाव चिन्ह - फोटो : ASHISH

ARA :  बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) रणविजय सिंह को चुनाव आयोग ने उनका चुनाव चिन्ह सेब प्रदान किया है। प्रतीक मिलने के बाद उन्होंने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर औपचारिक रूप से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। प्रेस वार्ता के दौरान रणविजय सिंह ने कहा कि अब वे सेब के निशान पर जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्र के विकास को चुनाव का मुख्य मुद्दा बनाएंगे। उन्होंने अपील की बड़हरा की जनता से मेरी विनती है कि सेब के निशान पर बटन दबाकर विकास और सम्मान के लिए वोट दें।

उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि कई वर्षों से प्रतिनिधित्व के बावजूद बड़हरा आज भी विकास की राह खोज रहा है। गांवों में सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बदहाल है।

रणविजय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव पार्टी आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की कार्यशैली और जनता से जुड़ाव पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़हरा की जनता बदलाव चाहती है और इस बार वोट ईमानदारी और विकास के नाम पर पड़ेगा, न कि जात-पात या दल के आधार पर।

उन्होंने विश्वास जताया कि सेब का निशान जनता के बीच विकास और सादगी का प्रतीक बनेगा, और बड़हरा एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

रिपोर्टर – आशीष कुमार