ARA : बिहार के आरा में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक किशोर अपने दलान से घर जा रहा था। इसी बीच गांव के ही एक लड़के के द्वारा पिस्टल चेकिंग की जा रही थी। तभी फायरिंग हो गई।
बताया जा रहा है की जख्मी किशोर को गोली उसके बायें पैर में लगी है। जख्मी किशोर नवादा थाना क्षेत्र के बहरा मोहल्ला वार्ड नंबर 45 निवासी राजकिशोर यादव का 12 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार है। जख्मी किशोर प्रेम ने बताया कि वह अपने मवेशी बांधकर घर वापस लौट रहा था। तभी एक लड़के के द्वारा पिस्टल चेक की जा रही थी। इसी दौरान गोली चलने से मैं जख्मी हो गया है।
वहीं नवादा थाना अध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि खेल खेल के दौरान किशोर को गोली लगी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने कहा की इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आरा से आशीष की रिपोर्ट