Bihar Crime News : भोजपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने की बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ARA : जिले के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव वार्ड नंबर 6 में पूर्व के रंजिश को लेकर गुरुवार की सुबह मवेशी को बधार में छोड़ घर वापस लौट रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बुजुर्ग को पीछे से पीठ में गोली मारी गई है। जिसके कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक बहोरानपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव वार्ड नंबर तीन निवासी स्व.भोला राय के 65 वर्षीय पुत्र शिवपूजन राय हैं एवं वह पेशे से किसान थे।
घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इधर मृतक के नाती नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व जब मृतक के छोटे बेटे अभिषेक राय गांव में पैदल जा रहे थे। तभी उसी गांव के निवासी सियाराम सिंह का पुत्र प्रिंस बाइक से आ रहा था। उसी कीचड़ उड़ कर अभिषेक राय के कपड़े पर पड़ गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और उसी समय से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की सुबह जब उसके नाना शिवपूजन राय मवेशी को बधार में चरने के लिए छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान हथियारबंद बदमाश द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना उनके परिजनों को मिली। सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।
वहीं दूसरी तरफ मृतक के नाती नीरज कुमार ठाकुर ने पूर्व के रंजिश को लेकर अपने नाना की हत्या करने की बात कही है। लेकिन उसने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका या आरोप नही लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी प्रेम देवी,दो पुत्री पूजा देवी,शोभा देवी व दो पुत्र मुकेश राय एवं अभिषेक राय है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रेम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट