Bihar News: ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 2018 में हुई थी लव मैरिज, मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के आरा में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

Bihar News: ससुराल में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, 2018

Bihar News: बिहार के आरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी अनुसार शहर के आनंद नगर मोहल्ले में एक 35 वर्षीय महिला ने कथित रूप से पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। मृतका की पहचान सोनू कुमार की पत्नी संगीता देवी के रूप में हुई है।

विवाहिता ने की आत्महत्या 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई रत्नेश कुमार ने बताया कि संगीता की पहली शादी वर्ष 2007 में नवादा इलाके के मुकेश कुमार से हुई थी। वर्ष 2015 में छत से गिरकर उसकी मौत हो गई थी। 

2018 में हुई थी लव मैरिज

इसके बाद संगीता आरा में एक मॉल में काम करने लगी, जहां उसकी मुलाकात सोनू कुमार से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और वर्ष 2018 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से घर में 11 हजार रुपये की चोरी को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। मंगलवार सुबह पति ने मायके पक्ष को फोन कर घटना की सूचना दी।

पहले पति से दो संतान 

परिवार का आरोप है कि घरेलू विवाद के कारण संगीता ने यह कदम उठाया। संगीता को पहले पति से दो पुत्र आशीष और आयुष हैं। दूसरे पति से उनकी कोई संतान नहीं थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट