अनंत सिंह के दोनों बेटे बेगूसराय के रहुआ गांव पहुंचे, मृतक अरविंद सिंह के परिजनों को दी सांत्वना

अनंत सिंह के दोनों बेटे बेगूसराय के रहुआ गांव पहुंचे, मृतक अ
अरविंद सिंह के परिजनों से मिले अनंत सिंह के दोनो बेटे- फोटो : अजय शास्त्री

Begusarai : जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रहुआ गांव में उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जब अनंत सिंह के दोनों बेटे दिवंगत अरविंद सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की, वहीं उनके आगमन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल भी देखा गया।


अनंत सिंह की बेटी की शादी में लदमा गए थे अरविंद सिंह

दरअसल यह पूरा मामला अनंत सिंह की पुत्री की शादी से जुड़ा हुआ है। बेगूसराय के रहुआ गांव निवासी अरविंद सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनके पैतृक गांव लदमा गए थे।


शादी समारोह के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के क्रम में हुई मौत

बताया गया कि शादी में शामिल होने के दौरान अरविंद सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दुर्भाग्यवश उनकी मृत्यु हो गई, जिससे परिवार में मातम पसर गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


परिजनों के बीच पहुंचकर बांटा दुख, संवेदना जताने जुटे ग्रामीण

अरविंद सिंह के निधन के बाद रहुआ गांव पहुंचे अनंत सिंह के दोनों बेटों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका दुख बांटा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुटे और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। दोनो ने कहा कि यह मेरा परिवार है और इस दुख की घड़ी में हम सभी इनके साथ है। 


शोक और सद्भाव के बीच परिवार को मिला सहारा

शादी के दौरान हुई इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिजनों से मिलकर सांत्वना देने की इस पहल से शोकाकुल परिवार को संबल मिला है, जबकि गांव में शोक और सद्भाव का माहौल बना रहा।


अजय की रिपोर्ट