रात के अँधेरे में प्रेमिका से प्यार करने पहुंचा प्रेमी, हो गया बड़का कांड, फिर मिली ऐसी सजा कि ...

प्यार में आदमी हर चुनौती झेल लेता है. इतना ही नहीं प्यार में हर बंदिश को पार कर इश्क फरमाने आ जाता है. ऐसा ही एक मामला बेतिया में सामने आया है जिसमें भीड़ ने अनोखी सजा सुनाई है.

बेतिया में पकड़ाया प्रेमी युगल
बेतिया में पकड़ाया प्रेमी युगल - फोटो : news4nation

Bihar news :  बेतिया में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन जाएगी। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहूनिया गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि,  वायरल वीडियो की पुष्टि चैनल नहीं करता है।


एक साल का प्यार और मंदिर में सिंदूर...

नरकटियागंज के केहूनिया गांव से सामने आई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा है कि केहूनिया गांव निवासी बेबी कुमारी और पड़ोसी गांव सिसवा निवासी आदित्य कुमार के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था।  ग्रामीणों का दावा है कि रात के समय युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान दोनों को साथ देख लिया गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।


इसके बाद प्रेमी युगल को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वहीं युवती का कहना है कि वह और युवक दोनों बालिग हैं तथा अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

धीरज पाराशर की रिपोर्ट