Bihar News : केंद्रीय मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने हाथी पर सवार होकर किया कंस वध, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

BETTIAH : जिले के नरकटियागंज के हरसरी गाँव मे रविवार की संध्या बडी ही धूमधाम से कंस वध मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में लोगो ने भाग लिया। मेले में पहुचे केंद्रीय खनन व कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि महावीरी अखाड़े के बाद गाँव मे कंस वध मेला का आयोजन होता है।
मेला के दौरान खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते हैं। खिलाड़ियों द्वारा अनेक खेलो का प्रदर्शन किया जाता है और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है।
उंन्होने बताया कि खेलो के आयोजन के बाद कंस बध किया जाता है। मेला को देखने के लिए हजारों महिला पुरुषों का हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री खुद हाथी पर सवार हुए और अपने हाथों से कंस के पुतले का वध किया।
बताते चले की सतीश चंद्र दुबे भारत की राजनीति में जाना पहचाना चेहरा हैं। वो 16 वीं लोकसभा में सांसद रह चुके हैं और लगातार दो बार विधायक भी चुने जा चुके हैं। सतीश चंद्र इस समय बीजेपी के बिहार से राज्यसभा सांसद हैं। बतौर सांसद यह उनका दूसरा कार्यकाल है जो की साल 2028 तक चलने वाला है।
बेतिया से आशीष की रिपोर्ट