कायाकल्प अभियान में लापरवाही पर DEO सख्त, भागलपुर के चार स्कूलों को देना होगा जवाब

बीसी (बैठक) में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Bhagalpur DEO
Bhagalpur DEO- फोटो : news4nation

Bihar News :  भागलपुर के जिले के सरकारी विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से संचालित कायाकल्प अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने की जानकारी दी है।


DEO मुकेश कुमार के अनुसार, मध्य विद्यालय कौसकीपुर, हाई स्कूल बनिया बैसी, रंगरा चौक प्रखंड तथा मध्य विद्यालय कारगिल निषाद टोला, बिहपुर सहित संबंधित विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के तहत अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई है।


बीसी (बैठक) में दिए गए निर्देशों के अनुपालन और संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की ओर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। विभाग ने संबंधित विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा है।


जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार ने स्पष्ट किया कि कायाकल्प अभियान में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करना जरूरी है। विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का विकास और दिए गए निर्देशों का समय पर अनुपालन शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बरतने वालों से जवाब मांगा जाएगा।

बाल मुकुंद की रिपोर्ट