Bihar News कंबल खरीद पर उठा सवाल तो IAS मैडम हुईं गुस्से से लाल, मीटिंग छोड़ कर निकलीं, बोलीं,मेरी भी गरिमा है..कुछ भी बोलिएगा क्या...

मेयर और नगर आयुक्त के बीच विवाद उत्पन्न कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मेयर ने नगर आयुक्त पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कंबल के लिए पसंदीदा कंपनी को टेंडर देने का कार्य किया है। आरोप पर नगर आयुक्त का गुस्से सातवें आसमान पर पहुंच गया ...

Municipal Corporation of Bhagalpur
IAS मैडम हुईं गुस्से से लाल- फोटो : social Media

Bihar News: भागलपुर नगर निगम में एक स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी। यह बैठक तीन घंटे तक चली, और शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। लेकिन जैसे ही कंबल वितरण के मुद्दे पर चर्चा शुरू हुई, माहौल गरमाने लगा। पार्षदों और नगर आयुक्त डॉ. प्रीति के बीच जुबानी जंग शुरु हो गई, इसके बाद नगर आयुक्त का गुस्से सातवें आसमान पर पहुंच गया और वे बैठक छोड़कर चली गईं।

नगर आयुक्त ने जाते-जाते पार्षदों को चेतावनी दी कि इस सभा का मतलब यह नहीं है कि वे अधिकारियों को बैठाकर कुछ भी सुनाते रहें। उन्होंने कहा कि मैं सुन सहीं हूं इसका मतलब यह नहीं है कि हमारी कुछ गरिमा नहीं है। कंबल खरीद मामले में नगर आयुक्त पर प्रक्रिया के उल्लंघन और पैसे के हेराफेरी का आरोप लग रहा है। 

NIHER

नगर आयुक्त के जाने के बाद, डिप्टी मेयर भी नाराज होकर अपने कक्ष में चले गएबैठक में वार्ड 21 के पार्षद संजय सिन्हा और वार्ड 13 के रंजीत मंडल समेत अन्य पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन द्वारा घटिया गुणवत्ता के कंबलों की आपूर्ति और उनके वितरण पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। कंबल खरीद पर पार्षदों ने नगर आयुक्त पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Nsmch

एक पार्षद ने कहा कि एक ही एजेंसी से खरीदे गए कंबल की कीमतों में 2023 में 295 रुपए और 2024 में 220 रुपए का निर्धारण किया गया है। कंबल की खरीदारी को लेकर निगम के कर्मचारियों पर भी प्रश्न उठ रहे हैं। 2023 में जिस एजेंसी को कंबल खरीदने का ठेका दिया गया था, उसी को 2024 में फिर से ठेका दिया गया। जनवरी 2023 में कंबल की खरीदारी के समय एजेंसी ने प्रति कंबल 360 रुपए का प्रस्ताव रखा था, लेकिन बाद में यह तय हुआ कि 290 रुपए की दर पर 10,200 कंबल खरीदे जाएंगे। अब उसी एजेंसी ने 2024 में केवल 220 रुपए में कंबल कैसे उपलब्ध कराए, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि समय के साथ सामान की कीमतों में वृद्धि होती है, ऐसे में एक ही एजेंसी से खरीदारी करने पर दामों में कमी आने पर संदेह उत्पन्न होता है।

बैठक में चार जोन समेत पांच जगहों पर “आई लव भागलपुर” का लोगो लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, तिलकामांझी पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर के 60 डंपिंग प्वाइंट्स को सजाने का भी प्रस्ताव पास हुआ।

बहरहाल भागलपुर में कंबल मुद्दा पर माहौल गरमाने लगा है। आगे देखना होगा इसका क्या हल निकलता है।