Lover suicide - प्रेमी की मौत के बाद विवाहिता ने की जहर सेवन कर खुदकुशी, रिश्ते में थे देवर –भाभी

Lover suicide - प्रेमी देवर की मौत ने प्रेमिका भाभी को इतना परेशान कर दिया कि उसने जहर सेवन कर आत्महत्या कर लिया।

Lover suicide -  प्रेमी की मौत के बाद विवाहिता ने की जहर सेव
देवर की मौत के बाद विवाहिता ने की खुदकुशी।- फोटो : NEWS4NATION

Bhagalpur - प्रेमी की मौत के बाद दुखी होकर प्रेमिका ने भी जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मामला भागलपुर जिले के पंजवाड़ा थाना क्षेत्र के नया नगरी गांव। मृतका की पहचान रूपा देवी(37) के तौर पर हुई है। बताया गया कि विवाहिता का अपने देवर संद तीन साल से अफेयर चल रहा था। कुछ दिन पहले देवर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।  मृतका 3 बच्चों की मां है।

मृतका रूपा देवी के पति कौशल किशोर मंडल ने बताया, 'मंगलवार को रूपा मेरे चचेरे भाई अमित कुमार उर्फ लंकेश कुमार(32) के साथ घर से भाग कर झारखंड चली गई थी। गुरुवार को थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। परिजनों की आपसी सहमति के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था, लेकिन मैंने अपनी पत्नी को घर आने से रोक दिया।'

देवर की बिगड़ी तबीयत

इसी बीच गुरुवार को अचानक लंकेश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पंजवारा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने बाराहाट भेज दिया। हालत बिगड़ने पर मायागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जहर खाने से मौत की आशंका है। वहीं लंकेश की मौत की खबर सुनने के बाद चचेरी भाभी ने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत पहले बाराहाट रेफर अस्पताल फिर मायागंज में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। 

जहर खाने से मौत

वहीं, परिजनों का कहना है कि दोनों झारखंड घूमने गए थे। वहां से लौटने के बाद गुरुवार को अचानक लंकेश की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में पंजवारा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने बाराहाट भेज दिया। हालत बिगड़ने पर मायागंज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जहर खाने से मौत की आशंका है।

पति और उसके परिवार  पर हत्या का आरोप

मामले में मृतका रूपा देवी के बड़े भाई निकेश कुमार मंडल ने पति किशोर मंडल, देवर गौतम मंडल, राजा मंडल, मंटू मंडल, चंदन कुमार मंडल और सरवन मंडल हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाने में आवेदन दिया है। 

घटना को बताया साजिश

निकेश ने देवर भाभी की मौत को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि अमित उर्फ लंकेश पहले गुजरात में रहता था। इन लोगों ने वहां से बुलाकर साजिश के तहत उसे और मेरी बहन को मार डाला।

पति के निकाले जाने से थी डिप्रेशन में

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को पति-पत्नी के बीच जोरदार बहस हुई थी। महिला को घर से निकाल दिया था। प्रेमी ने भी साथ रखने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद से वो डिप्रेशन में थी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान युवक और महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, इसकी जांच की जा रही है।