BHAGALPUR - भागलपुर दौरे पर आए पीएम मोदी ने केंद्रीय पशुपालन मंत्री व मुंगेर सांसद ललन सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कहा ललन सिंह के मेहनत के कारण देश डेयरी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां तक कि बिहार में दो परियोजनाओं में भी ललन सिंह की भूमिका की उन्होंने तारीफ की।
पीएम ने कहा कि भूमिहीन, छोटे किसान के आय को बढ़ाने के लिए पशुपालन को बढ़ावा दे रही है। गांव की बहनों को पशुपालन से देश की सवा करोड़ लखपति दीदी बन चुकी है। इनमें बिहार की हजारों जीविका दीदियां शामिल है। आज दूध उत्पादन के क्षेत्र में भी पशुपालन का फायदा मिल रहा है। बीते दशक में 14 करोड़ टन उत्पादन से बढ़कर आज 24 करोड़ टन दूध उत्पादन हो रहा है। दूध उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर वन है। जिसमें बिहार की बड़ी भागीदारी है। बिहार में सहकारी दूध संघ प्रतिदिन 30 लाख लीटर दूध खरीदता है। हर साल 3 हजार करोड़ से अधिक बिहार के पशुपालकों के खाते में पहुंच रहे है।
ललन सिंह की तारीफ
प्रधानमंत्री ने मंच से डेयरी सेक्टर को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए केंद्रीय पशुपालन मंत्री ललन सिंह की मंच से तारीफ की। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के प्रयास से बिहार में दो परियोजनाएं तेजी से पूरी हो रही है। जिसमें मोतिहारी में बन रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेहतरीन गायों की नस्ल तैयार करने में मदद करेगा। दूसरा बरौनी का मिल्क प्लांट है। जिससे इस क्षेत्र के तीन लाख लोगों को फायदा मिलेगा।