Begusarai News: नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को अप्रैल से ट्रेनिंग, DIG आशीष भारती ने बेहतर पुलिसिंग को लेकर अधिकारियों से किया मंथन
बेगूसराय और खगड़िया रेंज के डीआईजी ने आज बेगूसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने बेगूसराय के पुलिस कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।

Begusarai News: बेगूसराय और खगड़िया रेंज के डीआईजी ने आज बेगूसराय पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही, उन्होंने बेगूसराय के पुलिस कार्यालय में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। डीआईजी ने जानकारी दी कि अप्रैल महीने से बेगूसराय जिले में नए पुलिस कर्मियों की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके लिए आज पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया।
वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि बेगूसराय और खगड़िया जिले एक संवेदनशील क्षेत्र हैं, और बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न उपायों पर गहन चर्चा की गई है।
अनुसंधान में तेजी लाने, मामलों के समाधान, और अपराधियों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे, ताकि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी शराबबंदी कानून को सफल बनाया जा सके।
रिपोर्ट- अजय शास्त्री