बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Crime News: नालंदा में ताड़ी पीने के विवाद में गोलीबारी, कई राउंड हुई फायरिंग, युवक को ठोका

Bihar Crime News: नालंदा में ताड़ी पीने के विवाद में गोलीबारी, कई राउंड हुई फायरिंग, युवक को ठोका

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में ताड़ी पीने के विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।   

दरअसल, पूरा मामला नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र का है। जहां दो युवकों के बीच ताड़ी पीने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हुई है। इस घटना में गोली लगने के कारण एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। इस मामले को लकर बताया जा रहा है जख्मी मिथुन कुमार को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


इस संदर्भ में सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि मिथुन कुमार और सर्वोतम कुमार के बीच ताड़ी पीने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सर्वोतम कुमार ने मिथुन कुमार को गोली मार दी। इस दौरान कई राउंड गोलियां भी चलाई गई। फिलहाल घायल मिथुन कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सर्वोतम कुमार की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। पीड़ित पक्ष से आवेदन प्राप्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहीं घटना के बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Editor's Picks