LATEST NEWS

Bihar Crime: मसौढ़ी के सब्जी मंडी में हुए गोली कांड का मुख्य आरोपी निगम कुमार चढ़ा पुलिस के हत्थे,दिनदहाड़े मंडी तहसीलदार को मारी थी गोली

निगम कुमार ने मसौढ़ी के सब्जी मंडी में मसौढ़ी नगर परिषद के द्वारा नियुक्त तहसीलदार पहलवान जी उर्फ नित्यानंद शर्मा को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। टेक्निकल अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधर पर मसौढ़ी पुलिस ने निगम कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिय

अपराधी गिरफ्तार
अपराधी गिरफ्तार- फोटो : Reporter

Bihar Crime: पटना जिले में बढ़ते अपराध के बीच पटना के मसौढ़ी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने दिनदहाड़े मसौढ़ी के सब्जी मंडी में गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त निगम कुमार को धर दबोचा है।

बता दें कि  बीते 8 नवंबर को निगम कुमार ने मसौढ़ी के सब्जी मंडी में मसौढ़ी नगर परिषद के द्वारा नियुक्त तहसीलदार पहलवान जी उर्फ नित्यानंद शर्मा को दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिसके बाद से   वो फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए घटना के बाद से ही मसौढ़ी डीएसपी नव वैभव ने एक टीम का गठन किया था। जिसका नेतृत्व मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विजय कुमार यदुवेंदु खुद कर रहे थे। 

टेक्निकल अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधर पर मसौढ़ी पुलिस ने निगम कुमार को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है।

पूरे मामले में मसौढ़ी थाना अध्यक्ष विजय कुमार यदुवेंदु ने बताया कि घटना के बाद से ही हम लगातार निगम कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे थे। जिसके कारण पुलिस को यह कामयाबी मिली है।आगे की कारवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- सुजीत कुमार

Editor's Picks