Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पंडाल में सुबह-सुबह गोलीबारी, 3 लोगों को ठोका, मचा हड़कंप

 Firing in Ara

Bihar News:  बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रविवार की सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना में 3 लोगों को गोली लगी है। हालांकि घटना को क्यों अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी नहीं मिली है। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में घालयों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दरअसल, घटना आरा के मौलाबाग इलाके की है। पूजा पांडल के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में पूजा समिति के सदस्य भी शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक से आए अपराधियों ने पूजा पंडाल के बाहर गोलीबारी की घटना को अंजाम दी। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है।

NIHER


Nsmch

वहीं पुलिस की मानें तो रविवार की सुबह मौला बाग स्थित पंडाल के पास गोली लगने से 3 युवक घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। तीनों घायलों का इलाज जारी है। 

बताया जा रहा है  कि घायल युवक में से दो पंडाल कमिटी से संबंधित हैं वहीं तीसरे युवक के पैर में गोली लगी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम है। वहीं पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।