बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Crime News: मुंगेर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: मुंगेर में तीन माह के दुधमुहे बच्चे की 26 वर्षीय मां की संदेहास्पदक मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर खाना में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है।

संदेहास्पदक मौत

Bihar Crime News: मुंगेर जिले के कासिमबाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर अड़गड़ा रोड स्थित एक गांव में 26 वर्षीय प्रियंका कुमारी की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

प्रियंका की शादी महज डेढ़ साल पहले रौशन नामक युवक से हुई थी, जो बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मैकेनिक का काम करता था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे और प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि प्रियंका के पास तीन महीने का एक बच्चा भी है।

मृतका के परिजनों का कहना है कि बीती रात ससुराल वालों ने प्रियंका के खाने में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रियंका की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- मो. इम्तियाज खान

Editor's Picks