बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: वैशाली में भारी बवाल, युवक के मौत के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, पुलिस को बनाया बंधक, वाहन भी तोड़े

वैशाली में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मी को बंधन बना लिया और पुलिस के वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसिया लाठीचार्ज होने की भी खबर मिल रही है।

Vaishali people
clash between police and local people- फोटो : rishabh

Bihar News: बिहार के वैशाली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां महुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव (वार्ड 6) में पुलिस की पीछा करने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट की थी। घटना के बाद लोगों में इतना गुस्सा आ गया था कि सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद हाजीपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाई गई और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। 

स्थानीय लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। जाम लगाकर प्रदर्शन करते रहे हैं। लोगों ने पुलिस का विरोध किया। वहीं पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मृतक की पहचान कटहरा थाना क्षेत्र के करहटिया गांव निवासी राजेन्द्र पासवान (50) के रूप में हुई है। वे घर जा रहे थे तभी पुलिस को शक हुआ था कि व्यक्ति नशे की हालत में है जिसे पीछा कर रहा था। वहीं पुलिस द्वारा शराबी आदमी को पकड़ने के दौरान एक मजदूर व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा इतना भड़क उठा कि पुलिस वाले को बंधक बना लिया और पुलिस गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया


वहीं लोगों में आक्रोश बढ़ता देख मौके से महुआ एसडीपीओ सूरत सुमन ने आक्रोशित लोगों के सामने हाथ जोड़कर समझाने की प्रयास की थी। वहीं इस संबंध में वैशाली एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, महुआ थाना प्रातः गश्ती में स०अ०नि० भुनेश्वर राम एवं गश्ती दल के सिपाही को मद्यनिषेध टॉल फ्री नं0-15545 (ETN NO- 272326) से सूचना मिलने पर गश्ती दल ग्राम जलालपुर गंगटी में पहुँची, तभी जाँच के लिए आए पुलिस वाहन को देखकर 01 वृद्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस एवं व्यक्त्ति की दुरी 250 मी0 के करीब थी। उक्त व्यक्ति भागने के क्रम में गिर गए और वही पर उनकी मृत्यु हो गई। मृतक का नाम राजेन्द्र पासवान, उम्र लगभग 50 वर्ष, पे०-स्व० महावीर पासवान, सा०-करहथीया बुजुर्ग, थाना-कटहरा, जिला-वैशाली है।

इसी को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पुलिस बल के साथ मारपीट किया गया एवं सरकारी वाहन पर पत्थरबाजी कर शीशा फोड दिया गया है। मारपीट के क्रम में गश्ती दल के एक सिपाही को हल्की चोट आई है, जिनका ईलाज अनु० अस्पताल महुआ में चल रहा है। पुलिस बल के आने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हाजीपुर से ऋषभ की रिपोर्ट 

Editor's Picks