बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar Police News: जिस थाने में ड्यूटी उसी के हाजत में किए गए बंद, गिरफ्तार दारोगा की कहानी सुन उड़ जाएगा होश..

Bihar Police News: छपरा में बिहार पुलिस के एक दारोगा को अवैध वसूली करना महंगा पड़ गया। एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर आरोपी दारोगा को हिरासत में लेकर उसी थाने के हाजत में बंद किया गया। जहाँ वह ड्यूटी कर रहा था।

अवैध वसूली की मिली सजा

CHAPRA : सारण एसपी कुमार आशीष की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है। दरअसल मांझी थाना में पदस्थापित एक एएसआई को सारण के एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर उसी के हाजत में बंद किया गया है। 

आरोपी एएसआई पर अवैध वसूली का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक अवैध वसूली का पैसा फोन पे के माध्यम से लिया गया था। जिसकी जांच के बाद आरोपी दारोगा को हाजत में बंद कर दिया गया है।

एसपी की इस कार्रवाई से जिले की पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 

छपरा से शशि की रिपोर्ट

Editor's Picks