बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

GAYA NEWS : गया पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

GAYA NEWS : गया पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात नक्सली कमलेश रवानी को किया गिरफ्तार, अलग अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले

GAYA : फरार अपराधियों और नक्सलियों को धर-पकड़ अभियान में जुटी गया पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। गया पुलिस ने नक्सली गतिविधियों में संलिप्त एक लाख रुपए के इनामी नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम को खिजरसराय प्रखंड के महकार थाना क्षेत्र के घोल बीघा गांव से गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में एसएसपी आशीष से भारती ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उन्होंने बताया की महकार थाना क्षेत्र में लेवी मांगने सहित कई संगीन मामले मुफस्सिल, घोसी व नालंदा थाने में इसके विरुद्ध दर्ज है। 

मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में भी वह जेल जा चुका है। कई वर्षों से वह फरार चल रहा था। जिसकी धड़ पकड़ के लिए पुलिस ने उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा था। कमलेश रवानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

गया से मनोज की रिपोर्ट 

Editor's Picks