बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

PATNA CRIME -अवैध स्टैंड में खड़े वाहन को हटाने गए एएसआई की ऑटो चालकों ने पिटाई कर किया घायल, पटना के मनेर की घटना

PATNA CRIME -अवैध स्टैंड में खड़े वाहन को हटाने गए एएसआई की ऑटो चालकों ने पिटाई कर किया घायल, पटना के मनेर की घटना

PATNA :  सोमवार को मनेर थाना के सामने अवैध स्टैंड में लगे ऑटो को हटाने के दौरान ऑटो चालकों ने थाने के एक एएसआई की जमकर पिटाई करते हुए लहुलुहान कर घायल कर दिया। घायल एएसआई का नाम शमीम अहमद खान बताया गया है। मामले में एक ऑटो को जब्त किया गया है।

बताया गया कि मनेर पड़ाव मोड़ से थाना तक अवैध स्टैंड के कारण लगने वाले जाम से छुटकारा के लिये थानाध्यक्ष ने एएसआई को नियुक्त किया था। अवैध स्टैंड के ऑटो के कारण लगे जाम को एएसआई हटाने में लगा कि ऑटो चालक उस पर टूट पड़े। घायल एएसआई को इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया है। वही एक ऑटो को जब्त कर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। 

बताया जाता है कि मनेर थाना के सामने सोमवार राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वर्षो से अतिक्रमण कर बने ऑटो स्टैंड से लगने वाले जाम को देखते हुए एएसआई शमीम अहमद खान को थानाध्यक्ष ने नियुक्त किया था। सोमवार को लगे जाम को देखते हुए उन्होंने ऑटो वालों को हटाना चाहा कि इस बीच ऑटो चालकों का एक दल एएसआई पर ही टूट पड़ा। 

लात घूसों के साथ ही एएसआई की ही लाठी को ही छीनकर कर जमकर पिटाई कर लहू लुहान कर दिया। घायल एएसआई को इलाज मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई है। वहीं एडिशनल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों को पहचान कर नामजद अभियुक्त बनाया जा रहा है। एक ऑटो को जब्त कर लिया गया है। सभी हमलावर को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजने का काम करेगी।


Editor's Picks