बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

BIHAR WEATHER : नवरात्री में बिहार के इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

BIHAR WEATHER : नवरात्री में बिहार के इन जिलों में हो सकती है मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोग कहीं भी आने जाने से परहेज कर रहे है। धूप इतना प्रचंड है कि लोग घऱ से निकलते ही पसीने से सराबोर हो जा रहे है। 

इस भीषण गर्मी का सीधा असर लोगो के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से 11 अक्टूबर के बाद मानसून की विदाई होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्व हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटो के लिए बिहार के कुछ  जिलों में आरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किए गया है।  मौसम विभाग की माने तो बिहार के औरंगाबाद और गया जिले के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किए गए है। इन जिलों में अगले कुछ घंटो के लिए जोरदार बारिश की  पूर्वानुमान  किया गया है। तो वही दुसरी ओर मौसम विभाग ने वैशाली के लिए येलो अलर्ट जारी की है। मौसम विभाग की माने तो वैशाली में अगले कुछ घंटो के लिए जोरदार बारिश हो सकती है। 

इस दौरान भीषण बारिश के साथ साथ मेघ गर्जन तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। मेघ के समय हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इन जिलों के लोगों के मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 36.0  डिग्री सेलसियस पुपरी सीतामढी में दर्ज किया गया है।

Editor's Picks