Bihar News : पहले घर से नहीं निकलते थे, अब मीटिंग में भाग लेते हैं और बैंक जाते हैं, महिला संवाद कार्यक्रम में गया डीएम से खुलकर बोली महिलाएं

GAYA : जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बोधगया के इलरा पंचयात के धंधवा ग्राम में महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। सरकारी नौकरियों लेकर पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। कन्या उत्थान योजना योजना के माध्यम से बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक तक शिक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। साईकल एवं पोषक योजना से फायदा हुआ है। जीविका के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूह से जुड़कर लाखों महिलाएँ सशक्त एवं आत्मनिर्भर हुई हैं। जिलाधिकारी ने महिलाओं से संवाद कर उनके सफलता के अनुभवों को सुना। महिलाओं ने उनके समीप अपनी आकांक्षाओं को भी व्यक्त किया। जिला पदाधिकारी ने कहा आपकी आकांक्षाओं को ऐप माध्यम से संकलित कर समाधान हेतु विभागों को भेजा जा रहा है।
राम ग्राम संगठन की महिलाओं ने सोलर लाइट, पुस्तकालय, पोखर का मेढ़ निर्माण, विकलांगता एवं बृद्धा पेंशन में बढ़ोतरी, लड़कियों के लिए विद्यालय जैसी आकांक्षाओं को पूरा करने की बात की। बानो खातून ने कहा की जीविका से लोन लेकर रोजगर किया। आज पहले से बेहतर जीवन जी रहा रही हैं। फूल कुमारी ने कहा मुझे सतत जीविकोपार्जन योजना से रोजगार करने के लिए पूँजी मिली। जिससे उनका जीवन बदला। पहले आर्थिक बहुत खराब थी। आज खुश हैं। इसी प्रकार मंजू देवी एवं शोभा देवी द्वारा कहा गया की पहले घर से भी नहीं निकलते थे, आज मीटिंग में भाग लेते हैं, बैंक जाते हैं। बोधगया में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया एवं अपने अनुभव साझा किए। बोधगया के अतिरिक्त महिला संवाद सभी प्रखंडों में संचालित किया जा रहा है जिसमें महिलाऍं बढ़-चढ़ कर हिस्सा रही हैं। वे अपनी स्थानीय समस्याओं का जिक्र कर रही हैं। संवाद रथ के माध्यम से पंचायतों में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी रही है। महिलाओं की सामुदायिक विकास से जुड़ी अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं का संकलन कर संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है।
विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं तक पहुँचाने और उनकी सामुदायिक विकास से जुड़ी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को समझने के उद्देश्य से पूरे राज्य में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल से महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, बल्कि उनकी भागीदारी एवं आकांक्षाओं के आधार पर सरकार को सामुदायिक विकास के लिए बेहतर योजनाओं का संचालन करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर अतिरिक्त उप विकास आयुक्त नवीन कुमार, जिला परियोजना आचार्य मम्मट, प्रबंधक सामाजिक विकास राकेश कुमार सिंह, प्रबंधक संचार दिनेश कुमार, प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण कंदन लाल साह, बीपीएम श्री भास्कर कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक त्रिभुवन कुमार एवं नवीन कुमार सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
गया से संतोष की रिपोर्ट