Anant Singh Viral Video: ए खड़ा कर...क्या खाता है, 2 करोड़ का भैंसा देख अनंत सिंह ने यादव जी को कहा- खूब बोले....वीडियो वायरल...

Anant Singh Viral Video: मोकामा के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह सोनपुर मेला में पहुंचे। वहां उन्होंने यूपी से आए 2 करोड़ 5 लाख रुपए के भैंसे को देखा। साथ ही उन्होंने अपने तीनों घोड़ों से भी मुलाकात की।

Anant Singh
Anant Singh Viral Video- फोटो : Abhijit singh

Anant Singh Viral Video: विश्व का प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में 2 करोड़ का भैंसा पहुंचा है। यह भैंसा यूपी के बनारस से आया है जिसकी कीमत दो करोड़ पांच लाख रुपए हैं। भैंसा मुर्रा नस्ल का है। जिससे यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं आज इस भैंसे को देखने मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह पहुंचे। अनंत सिंह ने इस भैंसे को देखा और उसके मालिक से भी बातचीत की। भैंसे के मालिक ने अनंत सिंह को भैंसे की खासियत को बताया। 

2 करोड़ वाले भैंसा से मिले अनंत सिंह 

अनंत सिंह भैंसे के पास पहुंचते ही बोले की 'खड़ा कर'... क्या खाता है...इस दौरान अनंत सिंह अपने मुछों पर तांव देते भी नजर आए। इस दौरान भैंस के मालिक से अनंत सिंह ने भैंस के खानपान, देखरेख से जुड़ी विभिन्न जानकारी ली। साथ ही मालिक को कहा कि वो इस भैंसे को खरीद लेते लेकिन वो भैंसा नहीं रखते हैं। वहीं अनंत सिंह भैंसा को देखने के बाद मेले का आनंद लेने लगे।

मेले में पहले सी बात नहीं

वहीं जब अनंत सिंह से पूछा गया कि वो सोनपुर मेला को लेकर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि, खूब बढ़िया लगा, यहां आए हाथी देखे, घोड़ा देखे। उन्होंने कहा कि मेला घूमने के लिए वो चले आए हैं। वहीं इस दौरान मेले में कम भीड़ देख अनंत सिंह दुखी भी दिखे। उन्होंने कहा कि पहले जब पुल नहीं था तो यहां बहुत लोग आते थे। पानी वाला जहाज से आके 15-15 दिन रहते थे। लेकिन अब उतने लोग नहीं आ रहे हैं। सब आके वापस चले जाते हैं। इसलिए मेला में पहली की तरह रौनक नहीं है।

Nsmch
NIHER


काजू खाता है अनंत सिंह का घोड़ा

बता दें कि, इस मेले में अनंत सिंह का लाडला घोड़ा भी आया था। अनंत सिंह का घोड़ा सोनपुर मेला में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें घोड़े के रखरखाव के लिए रोज 4 हजार रुपए खर्ज करना पड़ रहा है। इस मेले में अनंत सिंह के तीन घोड़े आए हैं एक का नाम लाडला, दूसरा प्यारा और तीसरा दुलारा है। ये घोड़े जौ, चना, दुभ औऱ काजू खाता है। अनंत सिंह को देख उनका घोड़ा दौड़ते हुए उनके पास पहुंचा वहीं इस दौरान उनके बेटे भी घुड़सवारी करते नजर आए।